जन्मदिन की पार्टी मना कर लौट रहे युवकों के साथ हादसा, 2 की मौत तीन घायल

2/24/2021 1:22:34 PM

इंदौर(सचिव बहरानी): जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवाओं की कार देर रात हातोद के पास अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार पलटने से दो युवकों को गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। जबकि अन्य दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे।



बताया जा रहा है कि रेडिमेड कारखाने में काम करने वाले 8-10 युवक दो कारों में सवार होकर अपने किसी मित्र के जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे। रात में वे हातोद से इंदौर की ओर लौट रहे थे। कार हातोद से थोड़ा आगे आई और अनियंत्रित हो गई। रफ्तार तेज होने से कार पलट गई। कार में सवार 27 साल के भय्यू प्रजापत को गंभीर चोट आई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनका एक अन्य साथी मोंटी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में नीरज और उमेश को भी चोट आई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दो दिनों में सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है और इसका कारण गाडी की तेज रफ़्तार सामने आया है। 

meena

This news is Content Writer meena