पुलिस को देख पेड़ पर चढ़ गया इनामी अपराधी, एक साल से था फरार

2/21/2021 2:25:34 PM

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर में पुलिस की टीम द्वारा अपराधियों की धरपकड़ जारी है। इसी दौरान छतरपुर के लवकुशनगर में SDOP पीएल प्रजापति के नेतृत्व में एक साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गौरिहार से गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह पुलिस से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया।



बता दें कि 1 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी शंकर राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी गौरिहार एवं उनकी टीम उप निरीक्षक कुलदीप सिंह यादव समेत पूरी टीम की मुख्य भूमिका रही। इस हत्या के मामले में 9 आरोपी थे। जिनमें से 7 आरोपियों को गौरीहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों पर दो-दो हजार का ईनाम पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा घोषित किया गया था। मामले में मात्र एक आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकि है। एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है।
 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari