murder mystery: चरित्र शंका में महिला की हत्या, डेढ़ साल बाद उठा मर्डर मिस्ट्री से पर्दा

5/29/2022 12:06:39 PM

सूरजपुर (विष्णु कसेरा): पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना बिहारपुर चांदनी की है। पुलिस ने हत्या का खुलासा डेढ़ साल बाद किया है। दरअसल महिला सोनी साहू के गुम होने की रिपोर्ट उसके पति तीरथराम ने 9 जनवरी 2021 को बिहारपुर चांदनी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस गुमशुदगी का केस बनाकर महिला की तलाश कर रही थी। डेढ़ साल बाद मुखबिर से मिले सुराग के बाद पुलिस ने मृतिका के पति तीरथराम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

पिता के साथ मिलकर दफनाया शव

जहां आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि सोनी साहू से उसका प्रेम सम्बन्ध था। जहा सोनी की शादी पहले कही हो चुकी थी। ऐसे में सोनी अपने पुराने पति को छोड़कर गांव बिहारपुर आ गई और तीरथराम के साथ पत्नी बनकर रहने लगी। तीरथराम सोनी महिला के चरित्र पर शक किया करता था। ऐसे में 3 जनवरी की रात चरित्र शंका के चलते डंडे से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी और लाश को अपने पिता राम मोहन के साथ मिलकर घर के पास पहाड़ के पीछे दफना दिया।  

हत्या की आशंका जता रहे थे परिजन 

पुलिस को लाश की जानकारी मिलने के बाद आज पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी के मौजूदगी में मृतिका के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं मृतिका के लापता होने के बाद से ही मृतिका के परिजन पुलिस से हत्या की आशंका जता रहे थे। ऐसे में दो आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर परिजन असंतुष्ट नजर आए।

हत्या में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ होगी कार्रवाई: एसपी  

एसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में भले ही देरी हुई है। लेकिन अंधे कत्ल का खुलासा हो गया है। फिलहाल आरोपी बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच में किसी और के शामिल होने की बात सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News