burhanpur news: कोरोना काल में फर्जी खातों से राशि निकालने वाले डॉ. प्रतीक नवलखे गिरफ्तार

Thursday, Jul 14, 2022-12:06 PM (IST)

बुरहानपुर (नितिन इंगले): बुरहानपुर जिला अस्पताल (burhanpur district hospital) धोखाधड़ी और शासकीय राशि गबन के मामले में मुख्य आरोपी डॉ. प्रतीक नवलखे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस (police) ने आरोपी प्रतीक नवलखे से 11 लाख नगद जब्त किये है। पुलिस अब तक कुल 17 लाख नगद बरामद करने की कार्रवाई कर चुकी है। बुरहानपुर जिला अस्पताल (burhanpur district hospital) के लेखा शाखा के मुख्य बाबू समेत चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

PunjabKesari

फर्जी खाते बनाकर निकाली थी राशि 

बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार के निर्देशन के बाद लालबाग थाना पुलिस (lalbagh police station) ने कार्रवाई की है। आरोपी प्रतीक नवलखे ने कोरोना काल के दौरान जिला अस्पताल में रोगियों के लिए विभिन्न मदों में आई शासकीय राशि को फ़र्जी खातों के माध्यम से राशि निकालकर गबन किया था। लालबाग पुलिस द्वारा आरोपी प्रतीक से 11 लाख की नगद राशि भी बरामद की है। 

बारिकी से पुलिस कर रही है जांच 

पुलिस द्वारा आरोपी प्रतीक की चल-अचल संपत्ति की जानकारी निकाली जा रही है। जिन्हें साक्ष्य अनुसार जब्त किया जाएगा। मामले में पुलिस द्वारा सूक्ष्मता से विवेचना करते हुए साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर गबन में सम्मिलित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News