sagar news: युवती के सामने बन रहे थे शाहरूख खान, जनता ने पीट पीटकर बना दिया 'राजपाल यादव'

7/21/2022 4:50:52 PM

सागर (देवेंद्र कश्यप): खुरई में मनचले को राह चलती लड़की से छेड़खानी करना मंहगा पड़ गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मनचले की बीच सड़क पर ही जमकर धुनाई कर दी। खुरई में लड़कियों से छेड़खानी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। खुरई में मनचले को राह चलती लड़की से छेड़खानी करना मंहगा पड़ गया। लोगों ने मनचले की जमकर की धुनाई।

बीच रास्ते में लड़की का पकड़ा हाथ 

दरअसल एक शोरूम पर काम करने वाली लड़की अपने घर से शोरूम जा रही थी। तभी रास्ते पर एक अधेड़ ने उसका हाथ पकड़ लिया और बदतमीजी करने लगा। मना करने पर भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। लड़की ने आसपास के दुकानदारों को मदद के लिए आवाज लगाई। लोगों को समझते देर नहीं लगी। छेड़खानी करने वाले व्यक्ति की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी।  

कई बार सामने आ चुके हैं छेड़खानी के मामले 

बताया जा रहा है कि छेड़खानी करने वाला खुरई में भूतेश्वर मंदिर के पास रहता है, जो फर्नीचर बनाने का काम करता है। हालांकि छेड़खानी का खुरई में यह पहला मामला नहीं है। पिछले दो सालों में कई सारे मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि इतने ही मामले ऐसे हैं जिनमें पीड़ित लड़की ने रिपोर्ट ही नहीं लिखवाई है।

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh