मासूम की रेप व हत्या का आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का मिलेगा ईनाम

6/3/2020 6:27:54 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं हत्या करने वाले 25 हजार के ईनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा SP कुमार सौरभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि छतरपुर जिले के नोगांव थाना क्षेत्र के बनगांय में मासूम का रेप कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी राजेश विश्वकर्मा ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपी राजेश विश्वकर्मा की पत्नी का आरोपी के सगे भाई से अवैध संबंध होने से वह नाराज था। जहां पहले आरोपी ने नशे में पत्नी से विवाद किया उसके बाद पड़ोस में रहने वाली मासूम को घर से खेत मे ले जाकर दुष्कर्म किया था। मामले को छुपाने के लिए कुएं में फेंककर हत्या कर दी थी।

इस मामले पर कमलनाथ ने ट्वीट कर प्रदेश के मुखिया और BJP सरकार पर वार किया था साथ ही कानून व्ययस्था पर सवाल खड़े किए थे। मामले में SP ने तत्कालीन TI को निलंबित कर आरोपी पर 10 का इनाम SP ने घोषित किया था। बाद में सागर रेंज IG ने मौके पर पहुंचकर जांच की और इनाम की राशि बढ़ाकर 25000 की थी।



ए.एस.पी. समीर सौरभ के नेतृत्व में 14 सदस्यीय SIT टीम में एसडीओपी एसएन बघेल, टीआई विनायक शुक्ला, एसआई संजय बेदिया, एसआई माधवी अग्निहोत्री, एसआई अमित मिश्रा, एसआई मनोज यादव, एसआई अतुल झा, एएसआई राधारमन त्रिवेदी, एएसआई ज्ञान सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक रावत, आरक्षक गगन बड़गैयां, आरक्षक सतेंद्र त्रिपाठी, आरक्षक रूपेश, आरक्षक ह्रदेश सहित अनेक पुलिसकर्मियों का रहा योगदान, नोगाव थाना क्षेत्र के ग्राम बनगाय में हुई थी घटना। आपको बता दें कि मानवता को शर्मसार करने वाला व दर्दनाक मामला जिले के वनगाय गांव का है। जहां आरोपी ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद मौत के घाट उतार दिया गया और फिर अपना जुर्म छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया था। 

meena

This news is Edited By meena