रेलवे टीसी ने टिकट के बदले महिला की लूटी आबरू, जांच में जुटी पुलिस

6/7/2022 6:25:56 PM

सागर (देवेंद्र कश्यप): सागर रेलवे स्टेशन पर एक शादीशुदा महिला ने रेलवे टीसी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर फरार टीसी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के मुताबिक महिला गुना से अपने पति के साथ सागर अपने मायके आ रही थी। लेकिन गुना में ट्रेन चल जाने के कारण महिला का पति गुना स्टेशन पर ही रह गया। इसके साथ ही महिला अपने पति से टिकट भी नहीं ले पाई। जिसके कारण महिला बगैर टिकट के गुना से सागर आ गई।

PunjabKesari

टिकट के बदले महिला से दुष्कर्म

बिना टिकट के टीसी ने महिला को पकड़ लिया। जिसके बाद टीसी महिला को अपने बड़े साहब से बात करवाने के बहाने क्वाटर (रूम) पर ले गया। वहां जाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और इस घटना को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि अभी टीसी राजूलाल मीणा फरार है। जिसकी सागर पुलिस तलाश कर रही है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News