wife murder case gwalior: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी ऋषभ भदौरिया फरार, कांग्रेस का पूर्व प्रवक्ता रहा है 'कातिल'

6/6/2022 1:11:39 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर में आरोपी पति ऋषभ भदौरिया ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी पति ऋषभ भदौरिया मौके से फरार हो गया। आरोपी ने घर के अंदर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात थाटीपुर थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी की है। 

कांग्रेस का पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रहा है आरोपी ऋषभ भदौरिया        

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक भावना भदौरिया की गोली मारकर की हत्या हुई है। जिसके बाद आरोपी पति ऋषभ भदौरिया के खिलाफ पत्नी की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। आरोपी ऋषभ भदौरिया ने रात 2 बजे घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना की सूचना आरोपी ऋषभ भदौरिया के पिता ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या का आरोपी ऋषभ भदौरिया कांग्रेस का पूर्व प्रदेश प्रवक्ता है।       

                  

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh