Dirty pics share case: दुल्हन के घर से वापस लौटी बारात को गंदी फोटो शेयर करने वाला आरोपी शुभम जैन गिरफ्तार

4/22/2022 4:23:06 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में मंगलवार को एक दुल्हन की दहलीज पर आकर बारात लौट गई थी। दरअसल, दुल्हन के दरिंदे आशिक ने सारी हदें पार करते हुए पूर्व में खींची गई तस्वीरों को बारातियों और दूल्हे के नम्बर पर भेज दिया था। वायरल हुई तस्वीरों के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई थी। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने सिरफिरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर बलात्कार सहित आईटी एक्ट की धाराओं के साथ अन्य मामलों में मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

दुष्कर्म के आरोपी शुभम जैन ने भेजी थी dirty तस्वीरें

दरअसल, पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार दोपहर को खुशी खुशी नीमच से एक बारात आई थी। बारात दुल्हन के घर पहुंचती और दूल्हा घोड़ी पर चढ़ता उसके पहले ही दूल्हे और अन्य बारातियों के नम्बर पर एक के बाद एक दुल्हन की गन्दी तस्वीरे मोबाइल पर आ गई थी। अचानक वायरल हुई तस्वीरो के बाद दूल्हे के परिजन नाराज हो गए थे और फिर दूल्हे से बात कर शादी कैंसिल कर दी गई थी। वहीं बिना दुल्हन के बारात वापस नीमच लौट गई थी। 

युवती ने शुभम जैन के सामने रखा था शादी का प्रस्ताव 

इधर, बड़ी आफत के सामने आने के बाद दुल्हन के परिजनों ने मान मनोव्वल की। लेकिन तस्वीरे देखने के बाद कोई भी दुल्हन के परिवार की गुहार सुनता नजर नहीं आया लिहाजा, बारात लौट गई। वहीं बात ये भी सामने आई है कि दुल्हन के परिजनों को जब पता लगा कि तस्वीरे शेयर करने वाला कोई और नही बल्कि उनकी बेटी की जान पहचान वाला है, जिसका नाम शुभम जैन है जो देपालपुर का रहने वाला है। लिहाजा, दुल्हन बनी युवती और पुलिस ने तस्वीरे वायरल करने वाले शुभम जैन को समझाइश दी। इसके बाद परिजनों ने प्रस्ताव रख शुभम से कहा कि वो ही उनकी बेटी से शादी कर ले लेकिन वो नहीं माना और उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन और दुल्हन ने सीधे थाने में जाकर शुभम जैन के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवा दी।

PunjabKesari

शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म 

युवती ने पुलिस को बताया कि वो रानीपुरा में काम करता है और उससे, उसकी पहचान थी। इसके बाद शुभम ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और उसी दौरान उसने तस्वीरे खींच ली थी। जिसे आरोपी शुभम जैन ने शादी के समय पर शेयर कर दी थी।  

देपालपुर से गिरफ्तार शुभम जैन

इधर, दुल्हन की दहलीज से लौटी बारात के मामले में हरकत में आई पुलिस ने आखिरकार दुष्कर्म के आरोपी शुभम जैन को देपालपुर से गिरफ्तार कर लिया है। द्वारकापुरी थाना प्रभारी सतीश द्वेदी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी शुभम जैन को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर रेप सहित अन्य धाराओं के प्रकरण दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News