पलक झपकते ही गायब हुआ सोने का मंगलसूत्र, पढ़िए पूरी खबर

7/22/2022 5:32:57 PM

उज्जैन (विशाल सिंह): शहर के थाना माधव नगर क्षेत्र अंतर्गत पॉश कॉलोनी शिवाजी पार्क स्त्तिथ घर के बाहर पोते को घुमा रही महिला के गले से अज्ञात बाइक सवार पलक झपकते ही सोने का मंगलसूत्र ले उड़ा। महिला शोर मचाकर सबको बुलाती, इससे पहले अज्ञात बाइक सवार सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया।

झपट्टा मारकर पार किया मंगलसूत्र 

शिवाजी पार्क में रहने वाली महिला इंदिरा चौरड़िया गुरुवार रात को घर के बाहर अपने पोते के साथ गाय को रोटी देने जा रही थी। तभी एक अज्ञात बाइक सवार आया और महिला के मुंह पर बाइक की लाइट मारकर कुछ ही सेकंड में गले पर झपट्टा मारा और सोने का मंगलसूत्र ले उड़ा। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले चेन स्नेचर मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। इस दौरान सामने ही खड़ी एक महिला भी शोर सुनकर आई, लेकिन तब तक आरोपी रफूचक्कर हो चुका था।

CCTV में कैद हुई वारदात

उज्जैन के इंदिरा चौरड़िया के घर के बाहर हुई वारदात में आरोपी एक तोला सोने का मंगलसूत्र ले जाने में कामयाब रहा। पूरी घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया। जिसमें महिला के गले से मंगलसूत्र खींचता हुए घटनक्रम साफ नजर आ रहा है। माधव नगर थाना पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh