दिग्विजय के समर्थन में उतरा साधु समाज, अब प्रचार करने पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम

5/9/2019 9:43:12 AM

भोपाल: लोकसभा की बहुचर्चित सीट भोपाल इन दिनों भगवे के रंग में रंगी हुई है। दिग्विजय के समर्थन में इन दिनों राजधानी में साधु संतो की भीड़ लगी हुई है। उनके जीत के लिए कंप्यूटर बाबा हजारों साधु संतों के साथ धूनी रमाए बैठे और बुधवार को रोड शो भी किया। इसी कड़ी में भोपाल से दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए अब उनके समर्थन में लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम भी बुधवार को भोपाल पहुंचे।




कांग्रेस नेता कृष्णम ने ट्वीट कर कहा, 'सनातन सम्राट महान तपस्वी नर्मदे पुत्र दिग्विजय सिंह के चुनाव प्रचार के लिए अभी-अभी भोपाल पहुंचा हूं। धर्म के नाम पर धंधा करने वाले पाखंडियों का सर्वनाश सुनिश्चित है।



बता दें कि, कंप्यूटर बाबा के बाद अब एक और बाबा ने भोपाल से बीजेपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरिद्वार से आए जूना अखाड़े के संत सुरेश्वरानंद भारती ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का समर्थन किया है और साध्वी प्रज्ञा पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि साध्वी खुद को स्वामी अवधेशानंद महाराज का शिष्य बताती हैं, जबकि वे जूना अखाड़े की नहीं है। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को सलाह दी है कि संतो का सत्ता से क्या काम? उन्होंने दिग्विजय सिंह की जीत के लिए गुप्त पूजा भी शुरु की है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR