मौसा ससुर को घर आने से रोका तो महिला पर कर दिया एसिड अटैक

12/27/2018 12:11:29 PM

इंदौैर: तिलक नगर में रहने वाली एक महिला ने माैसा ससुर को शराब पीकर घर आने से मना कर दिया। इससे वह नाराज होकर घर चले गए और पूरी बात परिवार को बताई। घटना सुनकर उनकी बेटी महिला के घर पहुंची और अपनी भाभी पर एसिड डाल दिया। इससे उसका चेहरा 55 फीसदी झुलस गया। एक आंख बुरी तरह जल गई, जबकि दूसरी आंख पर भी असर पड़ा है।
 

तिलक नगर थाना प्रभारी पल्लवी शुक्ला के मुताबिक, घटना हरिजन मोहल्ले की है। पीड़िता ने बताया कि उसके मौसा ससुर बलराम करोले आए दिन शराब पीकर घर आ जाते थे। 24 दिसंबर को वह घर में अकेली थी, तभी वह घर आ गए। मौसा को नशे में देख उसने घर आने से मना किया तो मौसा नाराज होकर चले गए।  इस बात पर उनके परिवार के लोग पीड़िता के विरोध में आ गए और विवाद करने लगे। पीड़िता के पति व परिजन ने मौसा को मनाने के लिए घर बुलाया। काफी बहस चली।


 

बाद में मौसा बलराम की 28 वर्षीय बेटी प्रीति घर आई और पीड़िता से पानी लाने के लिए कहा। वह पानी लेकर आई तो प्रीति ने पानी पी लिया। इस दौरान पीड़िता किचन में चली गई। इस दौरान प्रीति ने खाली गिलास में एसिड डाल लिया। थोड़ी देर बाद उसे प्रीति ने गिलास वापस ले जाने के लिए बुलाया। जैसे ही वह आई तो प्रीति ने गिलास देने के दौरान ही भाभी के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। इससे उसका चेहरा 55 प्रतिशत तक झुलस गया है। मामले में दो दिन बाद तिलक नगर पुलिस ने एसिड अटैक की धाराओं में केस दर्ज किया है। मौसा ससुर की बेटी प्रीति को आरोपी बनाया है।

 

suman

This news is suman