Video: सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर कार्रवाई, 6 मंत्री पद से हटाए, इन्हें मिली जिम्मेदारी

3/13/2020 5:57:13 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की मांग पर छह मंत्रियों को हटा दिया है। मंत्रि-परिषद के 6 सदस्यों को तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया है। इन मंत्रियों के नाम इमरती देवी, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और डॉ. प्रभुराम चौधरी हैं। वहीं इनके विभागों की जिम्मेदारी अन्य मंत्रियों को सौंप दी गई है।



बता दें कि, सिंधिया समर्थक मंत्री है और बीते कई दिनों से बैंगलूरु में डेरा डाले हुए थे और आज शाम भोपाल लौट रहे है। कई दिनों से इनका सरकार से भी संपर्क नही रहा।होली के दिन बीजेपी नेता इनका इस्तीफा लेकर विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंचे थे। इसके बाद अध्यक्ष ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने को कहा है।

कैबिनेट के इन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
विजयलक्ष्मी साधो को महिला बाल विकास
मंत्री गोविंद सिंह को खाद्य नागरिक आपूर्ति
बृजेंद्र सिंह राठौर को परिवहन
सुखदेव पांसे को श्रम 
जीतू पटवारी को राजस्व
कमलेश्वर पटेल को स्कूल
तरुण भनोट को स्वास्थ्य विभाग मिला

 

meena

This news is Edited By meena