अभिनेता रजा मुराद ने CAA को बताया संविधान के विपरीत, अदनान सामी की नागरिकता पर उठाए सवाल

1/18/2020 5:32:56 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): देश भर में सीएए और एनआरसी के विरोध को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच मशहूर अभिनेता रज़ा मुराद ने सीएए और एनआरसी को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि, धर्म के आधार पर देश की नागरिकता देना बिल्कुल गलत है। वहीं उन्होंने सिंगर अदनान सामी की नागरिकता पर भी सवाल उठाए।



भोपाल में मीडिया से रुबरु हुए रजा मुराद ने कहा कि, अगर पाकिस्तान बांग्लादेश के मुस्लिम को नागरिकता नही दी जा रही है और अदनान सामी को क्यो दी गई। अगर उनको नागरिकता दी जा सकती है तो बाकी लोगों को क्यों नहीं। यह कानून हमारे संविधान के विपरीत है। केंद्र सरकार को इसे वापस लेना चाहिए।



फ़िल्म छपाक तानाजी पर हो रही राजनीति पर मुराद ने कहा कि, ऐसा देश मे बहुत कुछ हो रहा है जो नही होना चाहिए। वहीं उन्होंने सीएए पर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी को लेकर कहा कि, अपनी अभिव्यक्ति को देश मे व्यक्त करने पर क्या होता है ये बात सबको पता है।





















































 

meena

This news is Edited By meena