अभिनेत्री अमीषा पटेल पहुंची जबलपुर, बोली- गदर-2 का बेसब्री से इंतजार, राजू श्रीवास्तव को भी किया याद

9/22/2022 4:53:42 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर में ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन द्वारा एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। जबलपुर के एक होटल में आयोजित इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल शामिल हुई। जिन्होंने अपने हाथों से सारे कंटेस्टों का सम्मान किया। इस इवेंट में जबलपुर नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से ब्यूटीशियन शामिल हुए जिन्होंने अलग अलग सैगमेंट में परफॉर्म किया। स्टर्लिंग स्टार इंटरटेनमेंट ने इस इवेंट को डिजाइन किया। ये आयोजन सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चलता रहा। इस इवेंट का अयोजन आइभा टीम और एफसीबीसी पार्लर की ऑनर संध्या जैन द्वारा किया गया जिसमें देशभर की जूरी भी शामिल हुई।


संध्या जैन ने इस भव्य कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर की ब्यूटीशियन और खासकर अमीषा पटेल को धन्यवाद दिया तो वही फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए संस्कारधानी जबलपुर के लोगों की काफी तारीफ की इसके साथ ही अमीषा पटेल ने मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वो एक अच्छे कॉमेडियन थे और उनका इतने कम समय में हम सबको छोड़ कर चले जाने से सभी लोगों को गमजदा कर गया है।

meena

This news is Content Writer meena