साध्वी प्रज्ञा की कांग्रेस विधायक को खुली चुनौती- मै आ रही हूं जला लीजिए!

11/30/2019 4:08:05 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने ब्यावरा के कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी द्वारा जिंदा जला देने की धमकी को स्वीकर कर लिया है। साध्वी ने ट्वीट करते हुए चैलेंज किया है कि, 'मैं आपकी विधानसभा में 8 दिसबंर को शाम 4 बजे आऊंगी, जला लीजिएगा। साथ ही साथ राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल ने आतंकवादी कहा उनके विधायक ने जलाने की धमकी दी। कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है। 1984 मैं सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का।

आपको बता दें कि ब्यावरा के कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने साध्वी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान तीन दिन पहले कहा था कि साध्वी प्रज्ञा यहां आयेगी तो पुतले के साथ उसको भी जला देंगे'।

 

meena

This news is Edited By meena