बेरछा बम कांड के बाद जागा प्रशासन, लोगों के घरों और दुकान से जब्त किया असला बारुद

8/16/2022 7:23:44 PM

इंदौर(गौरव कंछल): महू के बेरछा में हुए बम कांड के बाद प्रशासन की जाग खुली है। बम धमाके को लेकर महू पुलिस एक्शन मोड में दिखी। बागोंदा पुलिस ने टीम बनाकर भंगार दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान भंगार की दुकान से बड़ी संख्या में आर्मी के बम का असला बारूद और फायरिंग रेज छोड़े जाने वाली चीजें बरामद हुई है।

PunjabKesari

मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की। पुलिस ने आर्मी की हेमा रेंज पर छोड़े जाने वाली अनेकों प्रकार की सामग्री दुकान से जब्त की है। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना बदगोंदा थाना क्षेत्र की है। वही बम कांड में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों का उपचार इंदौर के निजी अस्पताल में जारी है। वही पुलिस ने ग्रामीणों के घरों में जांच पड़ताल में दस से अधिक डिफ्यूज बमों को बरामद किया है। मिलिट्री के अधिकारियों के साथ बमों को डिफ्यूज किया गया है। वही ग्रामीण एसपी भगवंत सिंह बिरदे ने बताया कि बम विस्फोट की घटना के बाद बेरछा के गांव में सर्चिग अभियान चलाया गया जिसके तहत घरों में कई बम मिले।

बता दे कि दो दिन पहले महिला से अवैध संबंधों के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बम फेंका था। जिसमें 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए तो दो लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की मौत में बम फेंकने वाला विशाल भी शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News