2 साल बाद Ujjain में धूमधाम से निकली गेर, दिन भर उड़ाया गुलाल, शाम को महाकाल की गैर में झूमे श्रद्धालु

3/23/2022 1:23:12 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): प्रदेश भर में रंग पंचमी की धूम मची हुई है। उज्जैन में भी मंगलवार को यह पर्व बड़ी धूमधाम से बनाया गया। वही शाम को विभिन्न स्थानों से 18 गेर निकली सबसे बड़ी गेर महाकाल की निकली जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। विगत 2 वर्षों से कोरोना के कारण रंग पंचमी गेर पर प्रतिबंध लगा हुआ था जो अब हट गया है। पूरे शहर में करीब 18 जगहों से विभिन्न समाज व संगठनों ने गेर निकाली गैर में कलाकार लाठी व शस्त्र घुमा कर अपनी कला का प्रदर्शन करते दिखे।

सबसे प्रमुख गेर बाबा महाकाल की निकली। शाम करीब 7:00 बजे महाकाल मंदिर से बाबा के मुखौटे के साथ शुरू हुई गेर पुराने शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए 10:30 बजे पुन महाकाल मंदिर पहुंची। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान कई लोगों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर अपनी प्रस्तुति दी। यात्रा देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पुष्प वर्षा कर स्वागत करते दिखे। आयोजन को देख पुलिस ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे।

meena

This news is Content Writer meena