नहीं देखा होगा कांग्रेस के लिए ऐसा प्यार, 9 साल बाद दाढ़ी पर चलवाया उस्तरा

1/5/2019 12:57:44 PM

बड़वानी: जिले की नगर पंचायत पलसूद के पास छोटे से गांव सिदड़ी का रहने वाला कतर सिंह आजकल अपनी दाढ़ी की वजह से चर्चा का विषय बन गया है। आसपास के क्षेत्र में कतरसिंह और उसकी दाढ़ी को लेकर चर्चा हो रही है अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कतर सिंह के दाढ़ी में ऐसा क्या है। 



दरअसल कतर सिंह ने आज से 9 साल पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने तक दाढ़ी नहीं कटवाने की मन्नत मांगी थी और उसने 9 साल तक अपनी दाढ़ी नहीं कटवाई। बीच में कई बार लोगों ने उसे दाढ़ी कटवाने की सलाह भी दी लेकिन वह अपने संकल्प से पीछे नहीं हटा। उसका मानना था कि कांग्रेस की सरकार आदिवासी और किसानों के लिए काम करती है इसलिए कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आना जरूरी है। अब 9 साल के इंतजार के बाद कांग्रेस की सरकार बनी है तो कतरसिंह काफी खुश हैं, और किसान कर्ज माफी के फैसले ने उसकी खुशी को दोगुना कर दिया है। वे कहतें हैं कि अब आदिवासी और किसानों के सब काम होंगे। अपनी मन्नत पूरी होने पर कतर सिंह ने शनिवार को मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद नाई को नारियल देकर अपनी दाढ़ी कटवा ली। 
 


 

इससे पहले राजगढ़ के दुर्गा लाल किरार ने कसम खाई थी कि जब तक राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं बन जाती, वे जूते नहीं पहनेंगे। लेकिन जब संकल्प पूरा हुआ तो बुधवार को खुद कमलनाथ ने उन्हें अपने भोपाल स्थित निवास पर बुलाकर जूते पहनवाए। दुर्गालाल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रशंसक हैं।  

Vikas kumar

This news is Vikas kumar