प्रसाद खाने के बाद लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

3/5/2019 9:31:25 AM

धार: जिले में प्रसाद का हलवा खाना लोगों को मंहगा पड़ गया। इससे सौ से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। इनमें बच्चों और महिला की संख्या अधिक है। एक के बाद एक की तबियत खराब होने से हड़कंप मच गया| इतनी अधिक संख्या में जब लोगों को धामनोद अस्पताल लाया गया, तो यहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही शाम को विधायक पांचीलाल मेड़ा शासकीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों के हालचाल जाने और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।


हलवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
मिली जानकारी के अनुसार, धामनोद के पास ग्राम बैगंदा के उच्चादेश्वर महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि के अवसर पर शकरकंद का प्रसाद वितरित किया गया था। शकरकंद का हलवा खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि प्रसाद उन्होंने भी खाया था, लेकिन उन्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई। वहीं कई लोगों की तबियत खराब होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अचानक से इतनी अधिक संख्या में जब लोगों को धामनोद अस्पताल लाया गया, तो यहां अफरा-तफरी मच गई।


 

बीएमओ संजय पाटीदार का कहना है कि 'शकरकंद से बना हलवा खाने वाले बच्चों और महिलाओं को सिर्फ उल्टी की शिकायत हुई थी। बाकी पीड़ितों की स्थिति सामान्य है'। सूचना मिलते ही नगर के निजी डॉक्टर भी सेवा के लिए अस्पताल पहुंच गए।  सूचना मिलते ही शाम को विधायक पांचीलाल मेड़ा शासकीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों के हालचाल जाने और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।

 

suman

This news is suman