आयुक्त के भरोसे के बाद जनसंपर्क के मातहतों की हड़ताल स्थगित!
Thursday, Nov 27, 2025-08:42 PM (IST)
भोपाल : मध्यप्रदेश जनसंपर्क अधिकारी संघ और संबंधित कर्मचारी संघों ने आज 27 नवंबर 2025 अपनी कलमबंद हड़ताल स्थगित कर दी है, यह निर्णय जनसंपर्क आयुक्त महोदय के साथ हुई चर्चा और आश्वासन के बाद लिया गया।

जनसंपर्क अधिकारी संघ ने यह हड़ताल गणेश कुमार जायसवाल (राज्य प्रशासनिक सेवा 2012) को उपायुक्त राजस्व नर्मदापुरम संभाग से अपर संचालक जनसंपर्क संचालनालय भोपाल के पद पर पदस्थ किए जाने के विरोध में की गई थी। संघों का मानना था कि यह विभाग के मूल ढांचे में बाहरी हस्तक्षेप है।

इसके संदर्भ में आज जनसंपर्क आयुक्त के साथ तीन सत्रों में हुई। बैठक के बाद, अधिकारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ और वाहन चालक संघ ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया और हड़ताल फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की।

