मंत्रिमंडल गठन के बाद विधायक नाराज, मांगा राहुल गांधी से मिलने का समय

12/26/2018 1:38:32 PM

भोपाल: जय युवा आदिवासी संगठन (जयस) के अध्यक्ष और कांग्रेस से विधायक डॉ. हीरा अलावा की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री न बनाए जाने के कारण उन्होंने अब कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। इसी के चलते वे मंगलवार को मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में भी नही पहुंचे थे और उन्होंने मंत्री पद के लिए राहुल गांधी को पत्र भी लिखा था, लेकिन जवाब न मिलने की वजह से अब उन्होंने सीधा उनसे मिलने का समय मांगा है। ऐसे में अब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।



दरअलस, इससे पहले अलावा ने सोशल मीडिया पर खुली चेतावनी देते हुए कहा था कि 'जयस' को अनदेखा करना कांग्रेस की बड़ी भूल होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कमलनाथ ने उनसे सरकार बनने पर मंत्रिमंडल में शामिल करने का वादा किया था। उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में आदिवासियों ने कितना योगदान दिया है। इसी के चलते अलावा ने अब राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। 

 

 

 

 

 

suman

This news is suman