BJP कार्यकर्ता की हत्या के बाद मचा बवाल, शिवराज ने CM कमलनाथ को दी चेतावनी

5/20/2019 12:43:32 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग प्रक्रिया के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के बाद एमपी में सियासत गरमा गई है। बीजेपी हमलावर हो गई है और कमलनाथ सरकार को घेरने में जुट गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, हमारे कार्यकर्ता को कांग्रेस नेता ने सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट दिया था और पार्टी के लिए काम किया था। शिवराज ने कहा कि, मैं कमलनाथ सरकार का चेतावनी देता हूं यह हिंसा का खेल बंद कर आरोपियों पर कार्रवाई करे वरना सड़कों पर उतरूंगा।


दरअसल,अपने निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज ने कमलनाथ को जमकर आड़े हाथों लिया। शिवराज ने कहा कि, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पराजय सुनिश्चित है इसलिए वह राज्य को पश्चिम बंगाल बनाने पर तुली हुई है। हमारे कर्मठ कार्यकर्ता नेमीचंद तँवर को इसलिए गोली मार दी गई कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया था। मैं सरकार को चेतावनी देता हूँ कि इस शांति के टापू पर हिंसा का खेल आरम्भ न करें।
 

कमलनाथ और विधायक को दी खुली चेतावनी
वही उन्होंनें मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांवेर के कांग्रेस विधायक तुलसी सिलावट को चेतावनी देते हुए कहा कि, वो हिंसा और हत्याओं को खेल मध्य प्रदेश की धरती पर न शुरू करें। एमपी हमेशा से ही शांति का टापू रहा है। ऐसे में जो भी लोग इस हत्या में शामिल हैं, उन्हें पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे। अगर ऐसा नहीं होगा तो भाजपा प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

suman

This news is suman