उज्जैन के बाद इंदौर में सख्ती, चाइना डोर बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

1/20/2022 7:45:51 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद इंदौर में चाइना की डोर के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने आदेश जारी किया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले दो आरोपियों को इंदौर की  सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस ने चायनीश मांजा बेचते गिरफ्तार किया और दोनों आरोपियों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की है।

PunjabKesari

दरअसल, 4 जनवरी को इंदौर पुलिस कमिश्नर ने चाइना डोर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था। यह डोर बहुत खतरनाक है और लोगों व पशु-पक्षियों को नुकसान पहुंचा रही है। और हाल ही में उज्जैन में इसी चायना की डोर से एक युवती की टकर मोत भी हो चुकी है। इसी आदेश का पालन करते हुए। सेन्ट्रल कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 50 वर्षीय शकील अंसारी और 54 वर्षीय मोहम्मद आसिम अंसारी दोनों निवासी दौलतगंज झंडा चौक पर चाइना की डोर बेच रहे हैं।

PunjabKesari

पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को चाइना की डोर बेचते गिरफ्तार किया और शकील से सात और आसिम से छह नग चाइना की डोर जब्त की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चायना की डोर घर पर ही काफी समय से बनाकर बेच रहे थे। पुलिस ने दोनों ही  आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News