उमा भारती के बाद ताई ने की प्रज्ञा से मुलाकात, दी शुभकामनाएं

5/1/2019 9:31:51 AM

भोपाल: सोमवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती और बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की मुलाक़ात के बाद आज लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रज्ञा से मुलाक़ात की। हालांकि यह एक साधारण मुलाकात थी लेकिन पिछले दिनों शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी के बाद देश भर में हुई किरकिरी और मराठी भाषी लोगों की नाराजगी को साधने की नजर से इस मुलाक़ात को देखा जा रहा है।


इस मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा भी मौजूद थे। सुमित्रा ताई ने हेमंत करकरे को लेकर दिए बयान पर स्पष्टीकरण भी दिया। हालांकि पूर्व सीएम उमा भारती के बाद सुमित्रा ताई की साध्वी प्रज्ञा से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने साध्वी को शुभकामनायें दी। ताई अस्वस्थ चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर और कैलाश जैन को देखने भोपाल आईं थी। साध्वी प्रज्ञा के से मुलाकात के बाद ताई ने बताया कि साध्वी प्रज्ञा पूर्व में ABVP में रहीं। उस दौरान उनसे भोपाल में मुलाकात हुई और इंदौर में भी उनसे कई बार मुलाकात हुई। इस नाते उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को शुभकामनाएं हैं।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR