जीत के बाद पीएम मोदी से मिलने पहुंचेगी साध्वी प्रज्ञा

5/25/2019 2:54:58 PM

भोपाल: सुर्खियों में रहने वाली भोपाल सीट से बीजेपी विजेता साध्वी प्रज्ञा शनिवार को दिल्ली जाएंगी। वे वहां पीएम मोदी से भी मिलकर उन्हें जीत की बधाई देगीं व धन्यवाद करेंगी। इससे पहले शुक्रवार की शाम साध्वी ने रिवेरा टाउन स्थित निवास पर विशेष साधना शुरू की। यह विशेष पूजा शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक चली। चुनाव जीतने के बाद साध्वी की व्यवस्तता ज्यादा बढ़ गई है। जिसके चलते उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी।



रिवेरा टाउन स्थित साध्वी के निवास पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से लोगों का तांता लगा रहा। कड़ी धूप में एक घंटे तक इंतजार के बाद उन्होंने 11 बजे तक लोगों से मुलाकात की। इस दौरान साध्वी के गृह जिले भिंड से भी बड़ी संख्या में समर्थक व परिजन उनसे मिलने पहुंचे।



पत्रकारों से मुखाबिर होते हुए साध्वी ने कहा कि लोगों ने राष्ट्रधर्म को समझा इसलिए उन्हें इतने ज्यादा बहुमत से जिताया। पीएम मोदी ही उनकी जीत का प्रमुख कारण है। मोदी के विजन को कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचाने का काम किया है। राष्ट्र निर्माण के लिए लड़े चुनाव में धर्म की जीत हुई है। वहीं साध्वी ने भोपाल के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात भी कही है।
 

Election जीतने के बाद बोली Sadhvi Pfgya, Public का विश्वास ही हमारे लिए श्रेष्ठ है

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR