जीत के बाद साध्वी प्रज्ञा बोलीं- विरोध होते हैं, लेकिन विजय साध्वी की होती है

5/24/2019 11:43:38 AM

भोपाल: एमपी की हाईप्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थी। वहीं इस सीट पर भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को 3 लाख 64 हजार 822 मतों से करारी शिकस्त दी है। 28 राउंड की मतगणना के बाद साध्वी प्रज्ञा ने जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पहले ही हार स्वीकार कर ली थी। उन्होंने कहा- भोपाल के मतदाता भाइयों-बहनों के जनादेश को स्वीकार करता हूं। 



 

जीत का ताज पहनने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा, "आज कोई नकारात्मक बात नहीं है, पॉजिटिव ही रहना है। कम समय में इतनी बड़ी जीत कैसे हुई। इसके जवाब में प्रज्ञा ने कहा यह जनता है, सब जानती है सब ने उनका पुराना कार्यकाल देखा था। मोदी जी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है और वह आगे भी बहुत कुछ करेंगे। चुनाव का मुख्य मुद्दा राष्ट्रवाद था और वह जीता है। वंशवाद हारा है। मोदी विकास की राह पर देश को ले जा रहे हैं और हम सब उनके इस विश्वास के साथ उनके साथ हैं।"
 

suman

This news is suman