Air India ने इंदौर से दिल्ली शेड्यूल में किया बड़ा बदलाव, अब सिर्फ 4 दिन उड़ान भरेगी Flight

3/25/2022 5:08:03 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश को आर्थिक राजधानी इंदौर के देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर से एयर इंडिया सुबह की मुंबई-इंदौर-दिल्ली उड़ान सप्ताह में सिर्फ 4 दिन ही चलाएंगी। इसके चलते सुबह की उड़ान आज भी निरस्त की गई है। इंदौर के देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर से एयर इंडिया अपनी उड़ानों को सप्ताह में 3 दिन बंद करने जा रही हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-635) सुबह 8.25 बजे मुंबई से इंदौर आकर 9.15 बजे दिल्ली जाती है।

PunjabKesari

आपको बता दे 1 मार्च से ही कंपनी इस उड़ान का संचालन कई बार निरस्त कर चुकी है और आज भी यह उड़ान निरस्त की गई है और आने वाले कल भी इसे निरस्त दिखाया जा रहा है। वहीं 27 मार्च से लागू होने जा रहे समर शेड्यूल में कंपनी इस उड़ान को सप्ताह में तीन दिन बंद करने जा रही है। यह व्यवस्था छह महीने तक जारी रहने की संभावना है। यह फ्लाइट मंगल, गुरु और शनिवार को संचालित नहीं होगी। इसका संचालन सिर्फ सोम, बुध, शुक्र और रविवार को ही किया जाएगा। कंपनी ने इस फ्लाइट को बंद किए जाने को लेकर ऑपरेशन कारणों की बात कही है, लेकिन स्पष्ट कारण नहीं बताया है। कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी को पर्याप्त यात्री न मिल पाने से घाटा उठाना पड़ रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News