मकर संक्रांति पर आकाश विजयवर्गीय ने की पतंगबाजी, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

1/15/2023 6:00:28 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): भाजपा ने मकर संक्रांति के विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश की। आमतौर पर अब तक मकर संक्रांति के मौके पर केवल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो में ही कार्यक्रम आयोजित होते रहे है लेकिन इस बार अलग अलग विधानसभा में भाजपा नेताओं ने मकर संक्रांति के अवसर विभिन्न आयोजन किए। विधानसभा क्षेत्र तीन में विधायक आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में पतंगबाजी का आयोजन किया गया।

PunjabKesari

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मकर संक्रांति पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए पतंगबाजी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने नेहरू स्टेडियम में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया। यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पतंग उड़ाने के साथ ही पारंपरिक खेलों का मजा लिया। भाजपा विधायक ने कहा कि मकर संक्रांति का त्यौहार इंदौर में हमेशा से धूमधाम से मनाया जाता है। ये लोगों को जोड़ने का उत्सव है। इंदौर उत्सव प्रेमी शहर है, लिहाजा कार्यकर्ताओं को भी आपस में जुड़ने का एक मौका मिल जाता है।

PunjabKesari

मीडिया से चर्चा में एक राजनीतिक सवाल के जवाब में आकाश विजयवर्गीय ने आगामी 2023 चुनाव में समाजवादी पार्टी का इंट्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का हाल सभी को पता है। मध्यप्रदेश में मैदान खुला है और यहां भी उनकी हालत खराब होने वाली है। बहरहाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे। उन्होंने यहां जमकर पतंगबाजी और पारंपरिक खेलों का मजा लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News