MP Election: SP प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर बोले अखिलेश, ये BJP की साजिश है

11/21/2018 5:30:55 PM

बालाघाट: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अनुभा मुंजारे की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने भाजपा पर आऱोप लगाते हुए कहा है कि,  हमारे प्रत्याशी को सरकार ने गिरफ्तार किया। भाजपा के डरे हुए प्रत्याशी के इशारे पर ही ये सब हो रहा है। हम लखनऊ से साढ़े दस बजे चले, हम प्रचार करने यहां मंच पर पहुंच गए। लेकिन हमारा प्रत्याशी यहां नहीं पहुंच सका।

अखिलेश ने आगे कहा कि, आज यहां उनके प्यार और सम्मान में पहुंचे आप लोगों ने उनकी जीत का संकेत दिया है। ये हमारा, उनका अपमान नहीं ये जनता का अपमान है। कहीं ऐसा होता हो तो बताओ, अनुभा मुंजारे को मंच चढ़ने से रोकने के लिए गिरफ्तार कर लिया। पिछली बार भी वो जीत गईं थी। इस बार भी वो जीतेंगी। पिछली सरकार के दवाब में प्रशासन ने हरा दिया था। इस बार भी वही उत्साह और जोश हैं। 



बता दें कि बुधवार सुबह बालाघाट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सभा से पहले ही सपा प्रत्याशी अनुभा मुंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar