अब अखिलेश भी उतरेंगे MP के चुनावी रण में, करेंगें तबाड़तोड़ सभाएं

11/17/2018 6:03:41 PM

भोपाल: MP में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सक्रियता बढ़ा दी है। जिसके चलते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार-सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के दमोह एवं पन्ना जिले और सोमवार को सीधी जिले में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे उन सीटों पर फोकस कर रहे हैं।

जहां सपा दूसरे और तीसरे स्थान पर रही थी। ऐसे में सपा प्रमुख का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से खास अहम माना जा रहा है।  उत्तरप्रदेश से सटे कई इलाकों पर समाजवादी पार्टी की खास नजर है। अपने इस दौरे के दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा के अलावा यहां पार्टी की जमीन मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श भी करेंगे। वहीं, अखिलेश के दौरे ने भाजपा और कांग्रेस की नींद उड़ा दी है।

 

suman

This news is suman