सारे एग्जिट पोल हैं बोगस: दिग्विजय सिंह

5/23/2019 8:39:07 AM

भोपाल: प्रदेश में मतगणना शुरु हो गई है। देश की बहुचर्चित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने मतगणना केंद्र जाने से पहले भोपाल के झरनेश्वर मंदिर में पूजा की। पंडित जी के अनुसार दिग्विजय सिंह ने अपने कुल देवता और इष्टदेव की पूजा कराई है। इसके बाद वे हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में कोई मोदी लहर नहीं है। सारे एग्जिट पोल बोगस हैं। मैंने ये चुनाव भी उतनी ही तैयारी से लड़ा जैसा पहला चुनाव 1977 में लड़ा था।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR