औरंगाबाद रेल हादसे में मारे गए सभी मृतकों की पहचान हुई, देखिए पूरी लिस्ट

5/8/2020 3:07:18 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): औरंगाबाद रेल हादसे में 16 प्रवासी मजदूर मारे गए हैं। सभी मजदूर मध्यप्रदेश के थे, इन सभी 16 मजदूरों की पहचान कर ली गई है। ये सभी मजदूर मध्यप्रदेश के शहडोल और उमरिया जिले के रहने वाले हैं। रेल हादसे में मारे गए सभी लोग पैदल ही अपने घर के लिए निकले थे। लेकिन करीब 40 किलोमीटर चलने के बाद थकान लगने के कारण वे रेल की पटरी पर ही सो गए। इस बीच उनके ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई और सभी की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि ये सभी भूसावल स्टेशन की ओर जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। मारे गए सभी लोगों की पहचान की जा चुकी है।

  1. धर्मेंद्र सिंह गोंड़, शहडोल
  2. ब्रिजेश भैयादीन, शहडोल
  3. राजबोहरम पारस सिंह, शहडोल
  4. दीपक सिंह, शहडोल
  5. सुरेश सिंह कौल, शहडोल
  6. धनसिंग गोंड शहडोल
  7. निरवेश सिंग गोंड, शहडोल
  8. बुद्धराज सिंग गोंड, शहडोल
  9. रबेंन्द्र सिंग गोंड, शहडोल
  10. श्री दयाल सिंह, शहडोल, मध्य प्रदेश
  11. नेमशाह सिंह, पोस्ट बकेली, जिला उमरिया
  12. संतोष नापित
  13. अच्छेलाल सिंह, गांव चिल्हारी, मानपुर, जिला उमरिया
  14. बिगेंद्र सिंह, तहसील पाली, जिला उमरिया
  15. प्रदीप सिंह गोंड, तहसील पाली, जिला उमरिया
  16. मुनीम सिंह, पोस्ट बकेली, पाली जिला उमरिया
     

वहीं एक मंडला जिले के खजेरी का रहने वाला सज्जन सिंह गंभीर रूप से जख्मि है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आग्रह पर गृह मंत्रालय ने औरंगाबाद ट्रेन हादसे में प्रदेश के मृतक श्रमिकों के शव वापस लाने के लिए मध्यप्रदेश के एक दल को वहां जाने की इज़ाज़त दी है। विशेष विमान से मंत्री मीना सिंह, ACS  आई. सी. पी. केशरी और ADG  राजेश चावला औरंगाबाद पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री मीना सिंह, कोरोना राज्य नियंत्रण कक्ष के प्रभारी ACS  आई.सी.पी. केसरी और ADG SCRB राजेश चावला को विशेष विमान से औरंगाबाद (महाराष्ट्र) भेजा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रवाना यह दल औरंगाबाद ट्रेन हादसे में मृतक मध्यप्रदेश के श्रमिकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था के साथ ही घायलों की हरसंभव सहायता का कार्य करेगा। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar