जिन्होंने पार्टी की विचारधारा को समझा, उन्हें ही टिकट मिला-आलोक संजर

11/2/2018 2:34:13 PM

भोपाल: प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 177 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, इस सूची में मंत्री माया सिंह सहित कई विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं, जिन मंत्रियों को टिकट मिला है, उनमें सीएम शिवराज अपनी परम्परागत सीट बुधनी से चुनाव लड़ेंगे।



वही भूपेन्द्र सिंह (खुरई), नरोत्तम मिश्रा (दतिया), यशोधरा राजे सिंधिया (शिवपुरी), गोपाल भार्गव (लहरी), राजेन्द्र शुक्ल (रीवा), संजय पाठक (विजयराघगढ़), विश्वास सारंग (नरेला), उमाशंकर गुप्ता (भोपाल दक्षिण-पश्चिम), गौरीशंकर बिसेन (बालाघाट), पारस जैन (उज्जैन उत्तर), सुरेंद्र पटवा (भोजपुर), रामलाल (सिलवानी) और दीपक जोशी (हाटपिपल्या) से चुनाव लड़ेंगे। राजधानी भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर सस्पेंस बरकरार है,यहा से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर विधायक हैं, और इस सीट का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया है, इसके अलावा भोपाल की 7 सीटों में से 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।  
                                                       
वहीं हुजूर से रामेश्वर शर्मा, मध्य से सुरेंद्र नाथ सिंह, दक्षिण पश्चिम से उमा शंकर गुप्ता, बैरसिया से विष्णु खत्री को टिकिट मिला है, भोपाल की गोविंदपुरा के साथ ही उत्तर विधानसभा का भी लिस्ट में नाम नहीं आया है।


                                             
बीजेपी की पहली सूची पर संसद आलोक संजर ने बयान दिया है उन्होंने कहा है कि, 'बीजेपी के केंद्रीय नेतृव ने जो निर्णय लिया है वो सामूहिक निर्णय है, बीजेपी के सभी कार्यकर्ता योग्य हैं, जिन्होंने सगंठन की विचारधाराओं को समझा है, उन्हें ही पार्टी ने टिकट दिया है, इसके बाद संजर ने सभी प्रत्यशियों को शुभकामनाएं दी।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar