अमित जोगी बोले-15 सालों में भाजपा ने खैरागढ़ की उपेक्षा की, भूपेश भी दिल्ली के ATM बनकर रह गए

4/8/2022 11:53:04 AM

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): खैरागढ़ उप चुनाव को लेकर जहां बीजेपी और कांग्रेस दमखम दिखा रही है। वही जनता जोगी कांग्रेस ने प्रेस वार्ता लेकर जीत का दावा किया। जनता जोगी कांग्रेस के सुप्रीमों अमित जोगी ने प्रेस वार्ता लेकर प्रदेश सरकार और भाजपा के ऊपर जमकर निशाना साधा है। निशाना साधते हुए कहा कि 15 सालों में बीजेपी ने खैरागढ़ की उपेक्षा की है। वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भी खैरागढ़ के लिए कुछ नहीं किया है। प्रेस वार्ता के दौरान जनता जोगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी भी उपस्थित थी।

प्रेस वार्ता के दौरान अमित जोगी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस खैरागढ़ में हैट्रिक लगाने जा रही है। असम हारे, यूपी हारे, अब खैरागढ़ भी हारेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश दिल्ली के एटीएम बनकर रह गई है। यहां का पूरा पैसा कहां जा रहा है यह सब जानते हैं। खैरागढ़ को जिला बनाने की बात कांग्रेस कर रही है, हमारे प्रत्याशी तो खैरागढ़ को जिला बनाने के लिए कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। जोगी कांग्रेस के सारे मुद्दे कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ले लिए हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पहले भी जिले बनाये हैं उनका आज तक विकास नहीं हुआ है। विकास के लिए इनके पास कुछ भी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News