चुनाव से पहले शिफ्ट होगा अमित शाह का बेस कैंप

8/2/2018 7:21:25 PM

भोपाल : तीन राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बेस कैंप भोपाल में बनाए जाना था। इसे बनाने की तैयारियां भी तेजी से शुरू हो चुकी हैं। लेकिन अब खबर आ रही है भोपाल से अमित शाह का बेस कैंप शिफ्ट हो सकता है। अभी तक माना जा रहा था कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अमित शाह भोपाल में ही रह कर पार्टी की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मध्यप्रदेश की राजधानी से दोनों राज्यों की दूरी लगभग बराबर है, ऐसे में तीनों राज्यों की मॉनिटरिंग करना काफी आसान हो जाता। लेकिन अब इस बेस कैंप के स्थान में परिवर्तन किए जाने की तैयारी की सूचना मिल रही है। भोपाल की जगह जिस शहर को चुना गया है वो शहर इंदौर हो सकता है।

चुनाव की हर हलचल पर होगी शाह की नजर
केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हर कदम पर सतर्कता से काम कर रही है। वर्तमान में तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है, ऐसे में पार्टी की पूरी कोशिश है कि तीनों राज्यों में अपना जलवा कायम रखा जाए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद सारी तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। ऐसे में पार्टी आलाकमान ने चुनाव तक पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेसकैम्प के लिए भोपाल का चयन किया था। सुत्रों के अनुसार इसे बदलकर इंदौर कर दिया गया है, यानि कि इंदौर में ही अमित शाह का वॉररूम तैयार किया जाएगा।

suman

This news is suman