MP में आज गरजेंगे शाह, लोकसभा चुनाव प्रचार का होगा शंखनाद

3/2/2019 11:21:33 AM

भोपाल: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वो उमरिया से मध्य प्रदेश में बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगे। वो यहां विजय संकल्प बाइक रैली में शामिल होने के साथ आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे।
 

लोकसभा चुनाव प्रचार का करेंगे शंखनाद
शहडोल लोकसभा सीट से प्रदेश में लोकसभा चुनाव दंगल का शंखनाद करने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 2 मार्च को उमरिया पहुंच रहे हैं। अमित शाह उमरिया हवाई पट्टी पर उतरने के बाद सीधे अमर शहीद स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेंगे। वहां से वो बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए युवाओं की विजय संकल्प बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उसके बाद वो बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा क्षेत्र की बाइक रैली में खुद शामिल होकर युवाओं में चुनावी जोश भरेंगे। इसके अलावा शाह, स्टेडियम ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां 

 


 


बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। पूरे शहर को अमित शाह के बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह सहित कई बड़े नेताओं के यहां आने की उम्मीद है। 

 

suman

This news is suman