अमित शाह बोले- भाजपा ने बीमारू को बेमिसाल राज्य बनाया, कांग्रेस को बताया परिवारवाद की पार्टी

11/14/2023 6:31:38 PM

रीवा(गोविंद सिंह) : भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और गृहमंत्री अमित शाह ने रीवा में भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम के लिए जनसभा की। देवतालाब में मंच से गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गिरीश गौतम के लिए वोट करने की जनता से अपील की। साथ ही कांग्रेस पार्टी को परिवारवाद की पार्टी बताया।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के बीमारू राज्य बना दिया था। इसे भाजपा ने बेमिसाल राज्य बना दिया। मैं इंडिया एलाइंस से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक जब सोनिया एवं मनमोहन सिंह की केंद्र में सरकार थी उन 10 वर्षों में अपने मध्य प्रदेश को ग्रैंड राज के रूप में कितने रुपये दिए। मैं यह प्रश्न लगातार 15 दिनों से कर रहा हूं लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे हैं मैं भी बनिया का बेटा हूं। हिसाब किताब लेकर आया। मैं आपको बताना चाहता हूं मनमोहन सरकार ने मध्य प्रदेश को 10 वर्षों में केवल 2 लाख करोड़ रुपए ग्रांट के रूप में दिए थे। जबकि 10 साल की तुलना में 9 साल में ही नरेंद्र मोदी की सरकार ने मध्य प्रदेश को 633000 करोड़ रुपये देने का काम किया है।

भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम के लिए जनता से समर्थन मांगते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी परिवारवाद की पार्टी बताया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कमलनाथ अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। वहीं दिग्विजय सिंह जयवर्धन सिंह को मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और सोनिया गांधी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। यह कांग्रेस पार्टी केवल अपना विकास करना जानती है। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सब का विकास कर रही है।

meena

This news is Content Writer meena