अमित शाह 12 सितंबर को पहुंचेंगे उज्जैन, तैयारी में जुटी भाजपा

9/6/2018 12:36:44 PM

उज्जैन : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 सितंबर को शहर आएंगे। भाजपा इस आयोजन की तैयारी में जुट गई है, क्योंकि चुनाव से पहले होने वाली यह सभा खासे मायने रख रही है। इस सभा पर विरोधी दलों की नजर भी रहेगी। सवर्णों की नाराजगी के बीच होने वाली इस सभा में सुरक्षा पर भी पुलिस प्रशासन कड़ी नजर रखेगा।
शाह की सभा की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा ने शहर से दूर शनि मंदिर के पास स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर में संभागीय बैठक का आयोजन किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री भगत ने कहा शाह के दौरे को देखते हुए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हम सभी चुनावी दौर में हैं और सभी को साथ रखते हुए अनेक कार्य करना हैं। चुनाव में परीक्षा हम जैसे नेताओं की है कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता से कैसे काम लेना है।

 

suman

This news is suman