डबरा में स्थित है प्राचीन मंदिर, यहां पहुंच कर अर्जी लगाने मात्र से हो जाती है मनोकामना पूरी...

1/29/2024 7:26:45 PM

डबरा। भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जहां अर्जी लगाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसा ही एक दिव्य और प्राचीन मंदिर डबरा शहर के बीचों बीच स्थित जंगीपुर में है। यहां देव धनी भगवान विराजित हैं। वैसे तो यहां हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। हर सोमवार को मेले का आयोजन होता है। वहीं प्रत्येक महीने की चौथ को विशाल मेले का आयोजन भी होता है। जिस में 24 घंटे के लिए बहुत दूर-दूर से भक्त यहां पहुंचते हैं और रात भर भगवान देव धनी को प्रसन्न करने के लिए विशाल आयोजन होता है।


जिस में मध्य प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से भी भक्त यहां पहुंचते हैं और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए रात भर अर्जी लगाते हैं। इसके बाद सुबह भगवान देव धनी की मर्जी स्वरूप भंडारे का आयोजन होता है जिस में आसपास के सभी भक्त प्रसादी ग्रहण करते हैं। इस बीच देव धनी सरकार के महंत रुद्र आदित्याज महाराज मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। जिस से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma