अरुण यादव बोले- MP में तैनात है दलालों की फौज, चल रहा गुंडाराज

3/4/2023 1:04:41 PM

खरगोन (वाजिद खान): खरगोन जिले के बड़वाह में शुक्रवार शाम को कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ हुआ है। इसी के साथ ही बड़वाह सनावद बेड़ियां के ब्लाक अध्यक्ष व शहर अध्यक्षों का पदभार ग्रहण कार्यक्रम स्थानीय पूजा गार्डन में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2018 में प्रदेश में कमल नाथ के नेतृत्व ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी। उस सरकार को बेईमानी से भाजपा के लोगों ने खरीद फरोख्त कर हमसे छीन लिया। यादव ने भाजपा की हाल ही में निकली विकास यात्रा को लेकर कहा कि गांव के लोगों ने विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों को अपने गांव से खदेड़ कर बाहर भगा दिया। यह स्पष्ट करता है कि यह पूरी सरकार पिछले 20 सालों से मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार कर रही है। शिवराज सिंह के नेतृत्व में दलालों की फौज मध्यप्रदेश में तैनात है। हर स्तर पर मध्यप्रदेश में भ्रष्टचार चरम पर है।

PunjabKesari

जीतू पटवारी घटनाक्रम जो लेकर कहा कि जब हम सदन में सच्ची बात करते हैं। हमारे एक साथी को सरकार निलंबित कर देती है। विधान सभा अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव को सहमति नहीं देते। अरुण यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार गुंडा राज चला रही है। इस दौरान बड़वाह ब्लॉक का पदभार ग्रहण करने के बाद निलेश रोकड़िया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, जिला संगठन प्रभारी जयसिह ठाकुर, जिला अध्यक्ष रवि नाईक पूर्व सांसद ताराचंद पटेल,  कुलदीप सिंह भाटिया आदि नेताओं की उपस्थिति में बड़वाह ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निलेश रोकड़िया, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, बेड़ियां के शोभाग पटेल, सनावद के आशीष चौधरी का स्वागत करते हुए पदभार ग्रहण कराया गया। पश्चात हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News