पुरानी रंजिश के चलते घात लगाकर किया हमला, एक की मौत व दूसरा गंभीर घायल

1/18/2019 1:15:40 PM

इंदौर: जिले में अपराध ने पूरे शहर को अपनी पकड़ में कर लिया है। आए दिन मारपीट व कत्ल के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला डोगरगांव पुलिस चौंकी की बड़ी बस्ती का है। यहां आपसी रंजिश के चलते मामा भांजे का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया जिसमें मामे की मौत हो गई तथा भांजे की स्थिति गंभीर है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि चार थानों की पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा।



महू एसडीओपी विनोद शर्मा ने बताया कि घटना सुबह साढ़े 6 बजे की है। जब बड़ा बस्ती में रहने वाले 67 वर्षिय मोहम्मद युसूफ पिता गम्मू अपने भांजे शरीफ के साथ दूध बांटने के लिए बाइक पर निकले थे। तभी घर के पास घात लगाकर बैठे एक दर्जन से अधिक लोगों ने इन पर डंडे और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। दोनों को गंभीर अवस्था में जिले के एमवाय अस्पताल भेजा गया। जहां मोहम्मद युसूफ की मौत हो गई और शरीफ की हालत गंभीर बनी हुई है।



बताया गया कि इनके बीच पुरानी रंजिश के साथ-साथ लड़की का विवाद भी चला आ रहा है। जिसमें पांच माह पहले भी मारपीट हुई और मामला पुलिस के पास पहुंचा था। आरोपियों के नाम शाकिर पिता मुश्ताक, उसके भाई बशीर, सलीम के अलावा तनवीर, मनीर, मंजूर, इरफान, सोहेब व अन्य हैं। आरोपियों ने एकमत होकर हमला किया है।आपस में ये दूर के रिश्तेदार बताए गए हैं और लड़की को लेकर विवाद चला आ रहा था।आरोपी पक्ष का लड़का हमलावर पक्ष की लड़की को मिस्ड कॉल देकर परेशान करता था। जिसको लेकर उसे समझाईश भी दी गई थी। लेकिन फिर भी उसकी हरकत जारी रही। इस हत्याकांड के बाद यहां स्थिति तनावपर्ण हो गई। जिसे कंट्रोल करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और महू, मानपुर, किशनगंज और बड़गोंदा थाने का बल लगाया गया।

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR