मुरैना में महिला के साथ हैवानियत गैंगरेप के बाद पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर...

2/17/2024 11:03:50 AM

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के घर समझौते के लिए बात करने गई पत्नी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पेट्रोल डालकर महिला को जला दिया। महिला को गंभीर हालत में ग्वालियर के जायारोग्य चिकित्सालय रेफर किया गया है। एंबुलेंस में महिला ने बयान दिया है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें महिला ने चांदपुर गांव के तीन लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।


महिला का कहना है कि जब उसने भागने का प्रयास किया तो उसके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत अन्य लोगों ने उस पर पेट्रोल डाल दिया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी अंबाह क्षेत्र की यह पूरी घटना है।


एंबुलेंस में महिला ने बयान दिया है जिसमें उसने बताया कि जब वह भाग रही थी तब उसको पकड़ कर कमरे में ले जाकर उसके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और महिला की चाची और बाबा ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आपको बता दें कि जनवरी में महिला के पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। वह जेल में था और हाल ही में छूटकर आया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News