आनंदीबेन पटेल आज MP के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में लेंगी शपथ

7/1/2020 12:02:31 PM

भोपाल: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की भी शपथ लेंगी। आनंदीबेन पटेल को 28 जून को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आनंदीबेन पटेल बुधवार को भोपाल आएंगी और मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल उन्हें राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में शाम साढ़े चार बजे राज्यपाल के पद की शपथ दिलाएंगे।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और टंडन की अनुपस्थिति के दौरान आनंदीबेन को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है। आनंदीबेन पहले भी मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। वह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनने से पहले 23 जनवरी 2018 से 28 जुलाई 2019 तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं।
 

meena

This news is Edited By meena