कार्यक्रम में पहुंचे विधायक पर इस तरह फूटा लोगों का गुस्सा

10/3/2018 12:10:32 PM

इंदौर : जैसे-जैसे मध्य प्रदेश के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, जनप्रतिनिधियों को लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला इंदौर के तुलसी नगर में सामने आया। यहां रहवासी संघ की बैठक में कॉलोनी के लोगों ने मंच पर बैठे स्थानीय भाजपा विधायक महेन्द्र हार्डिया का उनके सामने ही विरोध शुरू कर दिया। विरोध इतना बढ़ गया कि विधायक महेन्द्र हार्डिया नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर जाने लगे।

जानकारी के अनुसार तुलसी नगर अवैध कॉलोनी है, जिसे अब तक वैध नहीं किया गया है और इसी बात को लेकर यहां के रहवासी पिछले कई दिनों से मांग कर रहे है। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक शहर की अवैध कॉलोनियों को वैध किया जा रहा है। लेकिन इस लिस्ट में तुलसी नगर का नाम नहीं आया है। इसी बात का गुस्सा विधायक के सामने फूट पड़ा। जिससे विधायक कार्यक्रम छोड़कर जाने को मजबूर हो गए। 
 

suman

This news is suman