MP भाजपा में अहम नियुक्ति! Hemant Khandelwal ने जारी की सूची, इस नेता को सौंपी जिले की कमान
Monday, Aug 24, 2026-05:04 PM (IST)
भोपाल : मध्यप्रदेश भाजपा में एक बार फिर संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरु हो गया है। राज्यसभा चुनाव, दतिया उपचुनाव के बाद मध्य प्रदेश भाजपा में मोर्चों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्यप्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई है।

जारी सूची के मुताबिक भिंड जिले को नया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मिला है। संगठन ने यह जिम्मेदारी शैलेंद्र रितोरिया को सौंपी है। इससे पहले आज भी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से एक और लिस्ट जारी हुई थी जिसमें मध्यप्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के दो जिलों के जिलाअध्यक्षों की घोषणा की गई थी, जिसमें शहडोल से राकेश कोल और रायसेन से राकेश उईके को जिले की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कमान सौंपी थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी की सहमति से मध्यप्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निम्न जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाती है। pic.twitter.com/0s3yqorq2w
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) August 24, 2026

