Punjab Kesari MP ads

MP में एक और बड़ी नियुक्ति, राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष का ऐलान, वल्लभवन से आदेश जारी

Friday, Apr 24, 2026-07:56 PM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश में मंडलों और निगमों में नियुक्तियों का दौर जारी है। अब वल्लभवन से एक और आदेश जारी हुआ है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा केशव सिंह बघेल को मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने के आदेश जारी हो गए है। यह एक अहम नियुक्ति मानी जा रही है।

PunjabKesari

 

पार्टी ने संगठन के भरोसेमंद चेहरे पर लगाया दांव

केशव सिंह बघेल की नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता का इनाम माना जा रहा है। पशुधन विकास निगम एक महत्वपूर्ण इकाई है, जिस पर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा देने की बड़ी जिम्मेदारी होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News