आकाशीय बिजली के कहर से मरने वाले तीन लोगों को 4-4-लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

7/13/2021 1:38:00 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर के राजनगर तहसील के ग्राम खजवा में 12 जुलाई को आकाशिय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने आकस्मिक रूप से मृत तीन लोगों को आर्थिक सहायता राशि का ऐलान किया है। इनके लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र के अनुसार 4-4 लाख रु की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गईं है।



SDM राजनगर ने बताया कि अकाशीय बिजली गिरने से दिनेश तनय भग्गूपटेल, भग्गु तनय बारेलाल और विनोद तनय परमाकी आकस्मिक मृत्यु  हो गई। प्रत्येक को 4-4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गईं है। जो उनके निकट के वारिसान को दी जाएगी।

meena

This news is Content Writer meena