MP में एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, इन IAS अफसरों का हुआ तबादला

1/16/2019 8:55:45 AM

भोपाल: कमलनाथ सरकार की प्रशासनिक सर्जरी का दौर लगातार जारी है। इस क्रम में मंगलवार देर रात दो अलग- अलग आदेशों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 31 अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। एक दशक से भी अधिक समय तक नर्मदा घाटी विकास विभाग में जमे रजनीश वैश को हटा दिया गया है। उन्हें सुपर लूप लाईन समझे जाने वाले आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान में संचालक पदस्थ किया गया है।
 

 

 

वहीं पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कद्दावर अफसरों में शुमार रहे इकबाल सिंह बैंस की मंत्रालय से विदाई हो गई है, उन्हें अब अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल पदस्थ कर दिया गया है। इधर पीसी मीना जो अब तक कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी संभल रहे थे, उन्हें अब अध्यक्ष व्यापम बना दिया गया है। इस आदेश में भोपाल के मौजूदा कमिश्नर और भजपा सरकार के करीबी समझे जाने वाले कविन्द्र कियावत को हटा दिया गया है। वहीं पहली बार भोपाल संभाग में महिला आईएएस कल्पना श्रीवास्तव को संभागायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। देखिए पूरी लिस्ट..




 




suman

This news is suman