कटनी जेल मे एक और कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया पुलिस प्रताड़ना का आरोप

9/19/2021 12:54:31 PM

कटनी (संजीव वर्मा): दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद विचाराधीन कैदी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। कैदी की मौत के बाद उसके परिजनों ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ता का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उसके गले और चेहरे में चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।



कैमोर थाना क्षेत्र के चरी गांव के रहने वाले 34 साल के धर्मेन्द्र पिता रामभगत पटेल को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 16 नवंबर 2020 से आरोपी धर्मेन्द्र पटेल जेल में बंद था। शुक्रवार रात को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने बताया कि धर्मेन्द्र पटेल की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी, इससे पहले भी उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धर्मेन्द्र सिंह पटेल की मौत के बाद उसके छोटे भाई भूपेन्द्र पटेल ने जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने बताया कि जब-जब वह अपने भाई से जेल में मिलने जाता था, तब-तब उसका भाई प्रताड़ित किए जाने की जानकारी देता था, जेल प्रशासन द्वारा उसे प्रताडि़त किया गया है। उसके चेहरे ओर गले में चोट के निशान है।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari